नवजात बच्चों को कैसे साफ करें?HealthPlanet

Posted on Wed 1st Mar 2023 : 11:01

बच्चों की जीभ कैसे साफ करें
1 – सबसे पहले माताएं अपने हाथों को अच्छे से धो लें, जिससे बच्चों के मुंह में कोई बैक्टीरिया ना जाए.
2 – अब अपनी तर्जनी उंगली में एक कपड़े को लपेटें. ध्यान रहे कपड़ा एकदम साफ होना चाहिए.
3 – हल्के हल्के हाथों से जीभ को उस कपड़े के माध्यम से साफ करें. साथ ही अपनी उंगली को गोल-गोल घुमाएं.
4 – अगर आप चाहे तो फिंगर टूथब्रश या टंग क्लीनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
5 – वैसे जब तक बच्चों के दांत नहीं आ जाते तब तक कपड़े से ही उनकी जीभ को साफ करना चाहिए. जब एक बार बच्चा थूकना सीख जाएगा तो आप टूथब्रश या टंग क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
1 – बच्चे की जीभ को नियमित रूप से साफ करें.
2 – कॉटन के कपड़े से जीभ को साफ करें.
3 – अपने नाखूनों को छोटा रखें.
4 – एक ही कपड़े से बार-बार जीभ को ना साफ करके कपड़े को बदलती रहें.
5 – कपड़े से जीभ साफ करने के बाद माताओं को अपने हाथों को अच्छे से वॉश करना चाहिए.

बच्चों की जीभ साफ रखनी जरूरी है. वरना उन्हें ओरल हाइजीन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info